भारत-अमेरिका व्यापार समझौता आखिरी दौर में: ज्यादातर मुद्दे तय, छोटे कारोबारियों को क्या मिलेगा फायदा?
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे व्यापार समझौते की बातचीत अब आखिरी दौर में पहुंच गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि प्रस्तावित समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दे तय हो चुके हैं और बचे हुए मुद्दों को जल्द सुलझाने की उम्मीद है। जयशंकर ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा कि टैरिफ से जुड़े ज्यादातर मामलों पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर टैरिफ लाइन को बारी-बारी से देखा है, क्योंकि इससे देश के कारोबारियों, निर्यातकों और नौकरियों पर सीधा असर पड़ता है। समझौता कब हो सकता है? विदेश मंत्री ने समझौते की कोई तय तारीख नहीं बताई, लेकिन कहा कि बातचीत 'फिनिशिंग लाइन' के करीब है। उनके अनुसार ज्यादातर मुद्दे तय हो चुके हैं और बचे हुए कुछ मुद्दे मुख्य रूप से अमेरिकी पक्ष की ओर से होने वाले बदलावों से जुड़े हैं। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत 2025 की शुरुआत से चल रही है। इसका मकसद टैरिफ से जुड़े विवाद कम करना, गैर-टैरिफ बाधाओं को हटाना और दोनों देशों के कारोबारियों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। टैरिफ पर क्या तय हुआ?...